लखनऊ में 4 एसीपी के हुए तबादले:समीर सिंह को एसीपी गोसाईंगंज बनाए गए, ऋषभ यादव को ट्रैफिक की जिम्मेदारी मिली

Nov 27, 2026 - 23:16
0
लखनऊ में 4 एसीपी के हुए तबादले:समीर सिंह को एसीपी गोसाईंगंज बनाए गए, ऋषभ यादव को ट्रैफिक की जिम्मेदारी मिली
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के चार अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें समीर कुमार सिंह को गोसाईंगंज, ऋषभ यादव को यातायात, अरविंद कुमार को बाजारखाला और विवेक यादव को काकोरी का एसीपी बनाया गया है। समीर सिंह को गोसाईंगंज की जिम्मेदारी आदेश के मुताबिक, समीर कुमार सिंह अभी तक सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें यहां से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त, गोसाईंगंज बनाया गया है। वहीं, गोसाईंगंज में तैनात रहे ऋषभ यादव को नई जिम्मेदारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात के पद पर भेजा गया है। उन्हें यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अरविंद और विवेक को भी नई तैनाती इसी क्रम में अरविंद कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त, बाजारखाला बनाया गया है। वह इससे पहले लखनऊ में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। वहीं, विवेक यादव को सहायक पुलिस आयुक्त, काकोरी की जिम्मेदारी दी गई है। वह भी इससे पहले लखनऊ में तैनात थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User