संदीप-मेघना व सौरभ-अंतरा को शादी में सियासी आशीर्वाद का तांता:कल्याण की सियासी विरासत संभाल रहे सूबे के शिक्षा मंत्री की शादी में जुटे दिग्गज, तस्वीरों में देखिए

Nov 26, 2026 - 23:25
0
संदीप-मेघना व सौरभ-अंतरा को शादी में सियासी आशीर्वाद का तांता:कल्याण की सियासी विरासत संभाल रहे सूबे के शिक्षा मंत्री की शादी में जुटे दिग्गज, तस्वीरों में देखिए
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह की सियासी विरासत संभाल रहे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी गुरुवार को दिल्ली में धूमधाम से हुई। विवाह समारोह में रिश्तेदारों और करीबियों के साथ बल्कि देश-प्रदेश की राजनीति के कई बड़े चेहरे भी जुटे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर केंद्रीय मंत्रियों, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक की मौजूदगी ने इस पारिवारिक आयोजन को सियासी जमावड़े का रूप दे दिया। चुनावी माहौल से पहले लोधी समाज के प्रमुख राजनीतिक परिवार की इस शादी में दिग्गज नेताओं का पहुंचना भी खास चर्चा का विषय रहा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह ने मेघना के साथ, जबकि उनके छोटे भाई सौरभ सिंह ने अंतरा के साथ विवाह की रस्में निभाईं। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-1 स्थित लॉन में आयोजित समारोह में करीब 200 से 250 रिश्तेदार, करीबी मित्र और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। शादी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े आदि दिग्गजों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। राजनाथ सिंह और कलराज मिश्र पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी राजनीतिक सहयोगियों में रहे हैं। ऐसे में उनकी मौजूदगी को कल्याण सिंह परिवार के पुराने राजनीतिक रिश्तों के संदर्भ में भी देखा गया। प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, बुलंदशहर सांसद भोला सिंह, संदीप-सौरभ के पिता और कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह के करीबियों में हमीरपुर के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी शामिल हुए। वहीं अलीगढ़ से विनीत वाष्र्णेय बंटी अतरौली, पूर्व मेयर आशुतोष वाष्र्णेय, उद्योगपति धनजीत वाड्रा अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे। बहनोई प्रवीण राजसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के अलावा दोनों भाइयों के मित्र और उनके परिवार भी शादी में शामिल हुए। लोधी समाज से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक लोगों की मौजूदगी भी आयोजन में नजर आई। समारोह में दोनों की वरमाला के बाद विवाह की अन्य रस्में पूरी की गईं। तस्वीरों में देखिए कल्याण सिंह परिवार की शादी का जश्न और इसमें जुटे देश-प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User