डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:लखनऊ में पहिए के नीचे आया सिर, चालक फरार; काम से घर लौट रहा था
लखनऊ में गुरुवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह मजदूरी करके घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। उसका सिर पहिए के नीचे आ गया। डंपर रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में मजदूर खुशी राम (34) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ दूरी पर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना रात 7 बजे निगोहां इलाके में रायबरेली हाईवे की है। पढ़िए पूरी खबर… तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से मारी टक्कर पुलिस के मुताबिक, खुशी राम निगोहां के रंजीतखेड़ा के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी है। वह मजदूरी करते थे। गुरुवार रात काम से घर लौट रहे थे। तभी रायबरेली हाईवे पर आरजी होटल के पास लखनऊ की ओर से आ रहे डंपर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद सिर पर चढ़ा पहिया टक्कर के बाद खुशी राम सड़क पर गिर गए और उनका सिर डंपर के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। चालक डंपर छोड़कर मौके स भाग निकला। पुलिस ने डंपर को जब्त किया, चालक की तलाश जारी आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर NHAI की एंबुलेंस से मोहनलालगंज स्थित सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने हाईवे पर यातायात भी व्यवस्थित कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)