सपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कीं:सोनभद्र में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक, शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे
सोनभद्र मे शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार की दोपहर सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करने का आह्वान किया गया। बैठक की शुरुआत समाजवादी पुरोधा स्व. राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी एवं रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल सिंह खरवार तथा दीपचंद राम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की जाए। मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार और दीपचंद राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित एमएलसी प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से मेहनत करने का आह्वान किया।
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर सेवा का अवसर दिया है। पूर्व में भी शिक्षकों ने समर्थन देकर उन्हें सदन में भेजा था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने का प्रयास किया। उन्होंने मतदाताओं से पुनः समर्थन देने की अपील की। बैठक को पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, मुनीर अहमद चौधरी, यशवंत सिंह पटेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान अनिल कुमार यादव, फुलवंती गौड़, विजय शंकर जायसवाल, नामवर कुशवाहा, बाबूलाल यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, अली मुख्तार, अजीत मौर्य, आशीष विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)