प्रयागराज में बढ़ी ठंड, सुबह घने कोहरे असर:तापमान में 2-3 डिग्री और गिरावट के आसार

Nov 24, 2026 - 08:25
0
प्रयागराज में बढ़ी ठंड, सुबह घने कोहरे असर:तापमान में 2-3 डिग्री और गिरावट के आसार
प्रयागराज में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण कई जगहों पर दृश्यता कम हो गई। सुबह आसमान में बादल छाए रहने से धूप का असर भी कम रहा। हल्की धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड महसूस हुई। पिछले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। खासकर सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को कोहरे और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' का प्रभाव समाप्त होने के बाद अब प्रदेश में फिर से शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे और कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मंगलवार सुबह वाराणसी में भी 100 मीटर न्यूनतम दृश्यता के साथ घना कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रयागराज में अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आने के आसार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User