किसान-पथ पर ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत:फतेहपुर के रहने वाले थे, प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे
पीजीआई थाना क्षेत्र के किसान पथ पर ट्रक की टक्कर से कार सवार 35 साल के युवक की मौत हो गई। वह कानपुर रोड से सुल्तानपुर रोड की तरफ जा रहे थे। किसान पथ पर पहुंचते ही एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। युवक की पहचान फतेहपुर जिले के आबूनगर के रहने वाले राहुल त्रिपाठी के रूप में हुई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस उन्हें पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर-2 ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह कार से कानपुर रोड की ओर से सुल्तानपुर रोड जा रहे थे। इसी दौरान किसान पथ पर ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। राहुल के परिवार में पत्नी, दो भाई और एक बहन हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)