प्रयागराज में गड्ढे में गिरी बाइक, चालक की मौत:बदौवा गांव लौट रहा साथी घायल, कोहड़ार-कोरांव मार्ग पर हादसा
मेजा के कोहड़ार-कोरांव मार्ग पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक आशीष कुमार सिंह की मौत हो गई। वह अपने साथी नंदलाल के साथ बदौवा गांव लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे डाबर गांव के सामने किसी वाहन से बचने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। आशीष के सिर में गंभीर चोट लगी थी। चौकी प्रभारी अनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों को कोरांव सीएचसी ले गए। आशीष को अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी। उनके साथी नंदलाल भी बुरी तरह घायल हैं, जिनका इलाज शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)