प्रयागराज शूटआउट में पूर्व पार्षद समेत 8 नामजद:सुलेमसराय का बच्चा पासी नामजद, मुंबई के काला घोड़ा शूटआउट से जुड़ा था नाम
प्रयागराज के अल्लापुर में सैलून के अंदर अरविंद पासी की गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिवार ने पूर्व पार्षद निहाल उर्फ बच्चा पासी समेत आठ लोगों को नामजद किया है। इनमें पांच लोगों पर गोली मारने में शामिल होने और बच्चा समेत तीन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मृतक के भाई राजू की ओर से जार्जटाउन थाने में दी गई तहरीर में आठ लोगों के नाम बताए गए हैं। इसमें गुड्डू पासी, प्रिंस पासी, मनीष पासी, गोलू पासी और ईशू भारतीय को हत्या में शामिल बताया गया है। वहीं, निहाल उर्फ बच्चा पासी, सरिता और कोमल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
बड़े भाई ने बताया, हत्या में शामिल गुड्डू पासी पूर्व पार्षद बच्चा पासी का भांजा है। यह साजन मेहतर हत्याकांड में भी नामजद है, जिसकी पैरवी मेरा भाई अरविंद कर रहा था। गुड्डू ने कई बार धमकी दी थी। आखिरकार उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे भाई की जान ले ली।
तहरीर में क्या बताया
"26 नवंबर को लगभग 5:30 बजे शाम मेरा भाई अरविंद अपने बड़े भाई रोहित भारतीया व जितेन्द्र भारतीया के साथ अपने भांजे की शादी में जाने के लिए बाल-दाढ़ी बनवाने मोहल्ले में स्थित नाई की दुकान बाघम्बरी रोड (नियर यूको बैंक) पर गया था। भाई साजन मेहतर हत्याकांड का चश्मदीद गवाह है। साजनकी हत्या में शामिल अभियुक्तों व साजिशकर्ताओं की ओर से बराबर उसे धमकी दी जा रही थी कि मुकदमे में सुलह कर लो नहीं तो जान से मारे जाओगे। इस परउसने कई बार थाना प्रभारी जार्जटाउन व उच्च्च अधिकारियों को सूचित किया लेकिन पुलिस ने ना मुकदमा लिखा, ना ही सुरक्षा दी। मुझे घर पर सूचना मिली कि नाई के दुकान के अंदर ही मेरे भाई की हत्या हो गई। इनका नाम गुड्डू पासी पुत्र शम्भूनाथ नि०- पुरा दलेल अल्लापुर थाना- जार्जटाउन प्रयागराज
2. प्रिन्स पासी पुत्र राकेश नि०- मटियारा रोड थाना- जार्जटाउन प्रयागराज
3. मनीष पासी पुत्र चट्टन पासी नि०- पुरा दलेल (हैजा अस्पताल) थाना-जार्जटाउन प्रयागराज
4. गोलू पासी पुत्र दशरथ पासी नि०- पुरा दलेल (हैजा अस्पताल) थाना- जार्जटाउन प्रयागराज
5. ईशू भारतीय पुत्र स्व. राम जी नि०- बाघम्बरी रोड (नियर शीतला माता का मन्दिर) थाना- जार्जटाउन उपरोक्त सभी लोग मारने में शामिल थे।
मेरे भाई की हत्या के साजिशकर्ता निहाल उर्फ बच्चा पासी पुत्र स्व. जगत पासी नि०- रम्मन का पुरवा थाना- धूमनगंज, प्रयागराज, सरिता पुत्री ओम प्रकाश भारतीय, कोमल पुत्री राकेश भारतीय नि०- मटियारा रोड (नियर डाट का पुल) थाना- जार्जटाउन प्रयागराजि हैं। यह लोग मेरे घर की बराबर रेकी कराते थे। इन लोगों व इनके सहयोगियों की ओर से धमकी दी जाती थी कि अगर अरविंद सुलह नहीं करेगा तो मारा जाएगा। " दो बार पार्षद रह चुका है बच्चा नामजद निहाल उर्फ बच्चा पासी धूमनगंज के रम्मन का पुरवा का निवासी है। वह सुलेमसराय से दो बार पार्षद रह चुका है। मौजूदा समय में उसकी बहन पार्षद है। बच्चा पासी का नाम मुंबई के कालाघोड़ा शूटआउट के मामले में भी चर्चा में आया था। धूमनगंज थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी है। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। 2001 में धूमनगंज थाने में आबकारी अधिनियम के तहत उसके खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी साल नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में भी केस दर्ज हुआ। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में लूट और डकैती समेत कई मामलों में उसका नाम आया। वर्ष 2007 में कचहरी लूट और हत्याकांड में भी बच्चा पासी का नाम चर्चा में आया था। इसके बाद उसने राजनीति का रुख किया और बसपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा। वर्ष 2012 में महिला सीट होने पर उसकी पत्नी रजिता पार्षद चुनी गईं। वर्ष 2017 में बच्चा पासी फिर चुनाव जीतकर पार्षद बना। बाद में उसकी बहन इस सीट से पार्षद बनी।
सैलून में घुसकर गोलियों से भूना था अरविंद पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी और नौ साल का एक बेटा है। गुरुवार को मौसी के घर शादी में शामिल होने के लिए वह अपने बड़े भाइयों रोहित और जितेंद्र के साथ निकला था। रास्ते में बाघम्बरी रोड स्थित सैलून पर बाल और दाढ़ी बनवाने के लिए रुक गया। इसी दौरान तीन शूटरों ने सैलून में घुसकर उसे गोलियों से भून दिया गया था। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया, परिवार की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आठ लोगों को नामजद किया गया है। सभी नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वे घर छोड़कर फरार हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)