पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने घोषित किए 6 प्रत्याशी:बरेली में पार्टी के झंडे का किया अनावरण, 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा

Nov 26, 2026 - 22:04
0
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने घोषित किए 6 प्रत्याशी:बरेली में पार्टी के झंडे का किया अनावरण, 2027 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) जुट गया है। गुरुवार को परशुराम धाम में पार्टी की प्रेस वार्ता हुई। इसमें प्रदेशव्यापी 'झंडा बदलो अभियान' के तहत पार्टी के आधिकारिक ध्वज का अनावरण किया गया। साथ ही बरेली जिले की छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। इन 6 विधानसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विश्वदीप अवस्थी ने बरेली जिले की जिन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, उनमें कैंट से आलोक तिवारी, बिथरी चैनपुर से अनिल कुमार सिंह, नवाबगंज से हाजी साजित खान, फरीदपुर से एडवोकेट प्रेम चौधरी, बरेली शहर से अनुराग शर्मा और आंवला विधानसभा सीट से दलवीर सिंह यादव शामिल हैं। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पार्टी संस्थापक और पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मोर्चा सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगा। सामाजिक न्याय और सम्मान सुनिश्चित करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने बताया कि प्रदेश, क्षेत्र, मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को बूथ स्तर पर संगठन तैयार करना है। प्रदेश महासचिव नत्थू लाल मिश्रा ने सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही। उन्होंने विधानसभा में हर वर्ग की आवाज उठाने का संकल्प दोहराया। क्षेत्रीय महामंत्री सुधांशु और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने प्रत्येक विकासखंड, वार्ड और बूथ तक संगठन पहुंचाने की बात कही। मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने मंडल की सभी सीटों पर जीत का संकल्प लिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक तिवारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने अलंकार अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव की तैयारी करने को कहा। महानगर अध्यक्ष देवेंद्र पाठक ने शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की समस्याएं उठाने की बात कही। प्रेस वार्ता में संगठन मंत्री एडवोकेट अनुराग शर्मा सहित जिले और मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User