पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की तैयारी:कुलपति ने 30 तक मांगे प्रस्ताव, छात्रों की मांग और रोजगार पर जोर

Sep 27, 2026 - 09:54
0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की तैयारी:कुलपति ने 30 तक मांगे प्रस्ताव, छात्रों की मांग और रोजगार पर जोर
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रों को रोजगार और कौशल आधारित शिक्षा देने की तैयारी है। इसके लिए नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों से 30 तारीख तक प्रस्ताव मांगे हैं। ये प्रस्ताव नए कोर्स, स्मार्ट क्लास, कौशल प्रशिक्षण और खेलकूद के लिए हैं। कुलपति ने कहा कि नए कोर्स बनाते समय छात्रों की मांग, रोजगार के मौके और समाज की जरूरतों का ध्यान रखने को कहा। कोर्स अपडेट किए जाएं ताकि छात्र नौकरी और स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने क्लास को मजेदार बनाने पर जोर दिया। शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वे औपचारिक चर्चा की बजाय उदाहरणों और सवालों से छात्रों की रुचि बढ़ाएं। स्मार्ट क्लासरूम के तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने को भी कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User