खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी 28 सितंबर से 40 मिनट देरी से चलेगी:राजनगर स्टेशन पर तकनीकी काम से 3 अक्तूबर तक बदलेगा शेड्यूल
उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने महोबा-खजुराहो रेल खंड पर राजनगर स्टेशन पर तकनीकी काम शुरू किया है। यह काम 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक चलेगा। इसकी वजह से ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन से 40 मिनट देरी से चलेगी। हालांकि, रेलवे ने किसी भी ट्रेन को रद्द या डायवर्ट नहीं किया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर को नया बी-क्लास क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139 या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)