रास्ता देने को कहा तो ठेला संचालक का सिर फोड़ा:चार युवकों ने किया हमला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष घायल को लेकर थाने पहुंचे, मुकदमा दर्ज

Nov 27, 2026 - 22:59
0
रास्ता देने को कहा तो ठेला संचालक का सिर फोड़ा:चार युवकों ने किया हमला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष घायल को लेकर थाने पहुंचे, मुकदमा दर्ज
मेरठ की लालकुर्ती पैठ में रास्ता देने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। शुक्रवार देर शाम चार युवकों ने कपड़ों का ठेला लगाने वाले संचालक पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के बाद लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर लालकुर्ती थाने पहुंच गए। पुलिस ने घायल की डॉक्टरी कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। लालकुर्ती घोसी मोहल्ला निवासी प्रदीप सेजवाल लालकुर्ती पैठ में कपड़ों का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह रोजाना की तरह अपना ठेला लेकर गोदाम की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अरशद नाम का युवक अपने दो-तीन साथियों के साथ खड़ा था। अरशद भी इसी पैठ में ठेला लगाता है। रास्ता काफी संकरा होने के कारण प्रदीप ने अरशद से ठेला निकालने के लिए रास्ता देने को कहा। आरोप है कि अरशद ने हटने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट, सिर पर रॉड से वार आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरशद ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच शोर-शराबा सुनकर अरशद के कुछ और साथी भी मौके पर पहुंच गए। अरशद ने लोहे की रॉड निकाल ली और मौका मिलते ही प्रदीप के सिर पर वार कर दिया। रॉड लगते ही प्रदीप लहूलुहान हो गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। भाजपा जिला उपाध्यक्ष घायल को लेकर पहुंचे थाने घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल प्रदीप को अपने साथ लेकर लालकुर्ती थाने पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अरशद और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। संकरे रास्ते में ठेले निकालने को लेकर विवाद लालकुर्ती पैठ में बड़ी संख्या में दुकानदार और ठेला संचालक कारोबार करते हैं। बाजार के रास्ते संकरे होने के कारण ठेले निकालने और सामान रखने को लेकर कहासुनी होती रहती है। शुक्रवार रात रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और लोहे की रॉड से हमले तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। खबर अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User