फर्रुखाबाद में डायल 112 के 101 सिपाहियों का तबादला:एसपी आरती सिंह ने थानों में दी तैनाती, कई थानों में भेजे गए पुलिसकर्मी
फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने डायल 112 में तैनात 101 सिपाहियों को अलग-अलग थानों में तैनाती दी है। तबादले के तहत पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों और कोतवालियों में भेजा गया है। इन थानों में मिली तैनाती अशोक कुमार और प्रदूम कुमार को कम्पिल थाने में भेजा गया है। अवनीश कुमार, हिमांशु पोसवाल, राहुल कुमार, रवि यादव और पंकज कुमार को राजेपुर थाने में तैनाती मिली है। संजय राय, मोहित कुमार और उमाकांत को अमृतपुर थाने में भेजा गया है। नरेंद्र सिंह, अमित कमल, विनोद कुमार, नितिन कुमार, योगेंद्र कुमार और चरित्र चौधरी को मऊदरवाजा थाने में तैनात किया गया है। रामवीर, सुभाष चंद्र, रंजीत, अमित कुमार, राजकुमार और संदीप कुमार को जहानगंज थाने में भेजा गया है। अजीत सिंह, वीरेश कुमार, भीमसेन और रवि कुमार को शमशाबाद थाने में तैनाती दी गई है। फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद कोतवाली में भी भेजे गए सिपाही संजय कुमार को कादरी गेट थाने में भेजा गया है। सुरजीत गंगवार, किरण पाल, सचिन कुमार, सत्यवीर सिंह, रिंकू जाट, नरेंद्र कुमार, भगत सिंह, ओमवीर सिंह और प्रवीण कुमार को फतेहगढ़ कोतवाली में तैनाती मिली है। वहीं, शिव शंकर को फर्रुखाबाद कोतवाली भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुल 101 सिपाहियों को डायल 112 से हटाकर थानों में तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)