साइबर ठगों ने दो खातों से उड़ाए 3.20 लाख:अलीगढ़ में दो लोगों से साइबर ठगी, एक खाते से तीन बार में निकाली रकम

Nov 27, 2026 - 10:27
0
साइबर ठगों ने दो खातों से उड़ाए 3.20 लाख:अलीगढ़ में दो लोगों से साइबर ठगी, एक खाते से तीन बार में निकाली रकम
साइबर ठगों ने क्वार्सी क्षेत्र में दो लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाकर कुल 3 लाख 20 हजार 298 रुपये पार कर दिए। एक पीड़ित के केनरा बैंक खाते से 82,800 रुपये निकाले गए, जबकि दूसरे व्यक्ति के खाते से तीन बार में 2,37,498 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर क्वार्सी पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। केनरा बैंक खाते से निकाले 82,800 रुपये बेगपुर निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र इदरीश खान का केला नगर स्थित केनरा बैंक शाखा (बरूला मार्केट) में खाता है। पीड़ित के मुताबिक, 18 नवंबर को उनके खाते से बिना जानकारी और अनुमति के 82,800 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने उसी दिन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33111260333038 है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। क्वार्सी पुलिस ने 27 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को सौंपी गई है। तीन बार में खाते से निकाले 2.37 लाख दूसरा मामला ज्ञान सरोवर निवासी शान्ती स्वरूप का है। उनके बैंक खाते से साइबर ठगों ने तीन अलग-अलग तारीखों में रकम निकाल ली। पीड़ित के मुताबिक, 7 नवंबर को 49,998 रुपये, 10 नवंबर को 92,500 रुपये और 12 नवंबर को 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 2,37,498 रुपये खाते से पार हो गए। तीनों ट्रांजेक्शन UPI के माध्यम से किए गए। शिकायत के बाद भी नहीं मिली जानकारी शान्ती स्वरूप ने बताया कि 13 नवंबर को शाम 5:30 बजे साइबर ठगी की शिकायत टोकन संख्या 5012 पर दर्ज कराई थी, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद बैंक स्टेटमेंट और साइबर शिकायत से जुड़े दस्तावेजों के साथ क्वार्सी थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने 26 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को सौंपी है। साइबर ठगी के दोनों मामलों में पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और UPI से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User