सांसद जयराम रमेश के खिलाफ याचिकाकर्ता का बयान टला:1 दिसंबर को सुनवाई, वकील बोले- शिकायत पर कार्रवाई और FIR की मांग की थी

Nov 27, 2026 - 22:09
0
सांसद जयराम रमेश के खिलाफ याचिकाकर्ता का बयान टला:1 दिसंबर को सुनवाई, वकील बोले- शिकायत पर कार्रवाई और FIR की मांग की थी
संभल के चंदौसी की एमपी-एमएलए कोर्ट में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर शुक्रवार को याचिकाकर्ता सिमरन गुप्ता के बयान दर्ज नहीं हो सके। बयान दर्ज करने के लिए अदालत ने अगली तारीख 1 दिसंबर तय की है। पुलिस रिपोर्ट पर जताई थी आपत्ति 6 अक्टूबर को बहजोई पुलिस की रिपोर्ट पर हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने आपत्ति जताई थी। उनके वकील प्रसून कुमार ने बताया कि बहजोई थाने के उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह ने कोर्ट में रिपोर्ट दी थी कि थाने में कोई केस दर्ज नहीं है। प्रसून कुमार के मुताबिक, उन्होंने अदालत में कहा था कि उन्होंने केस दर्ज होने के बारे में नहीं पूछा था, बल्कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने और जयराम रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। वकील ने बताया कि इस मामले में 10 सितंबर से अब तक चार तारीखें तय हो चुकी हैं। ब्रह्मा, विष्णु और शिव की तुलना करने का आरोप सिमरन गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने भोपाल में कांग्रेस की जनसभा के दौरान ब्रह्मा, विष्णु और शिव की तुलना महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना से की थी। गुप्ता ने इसे सनातन का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेता हो या कोई और, जो उनके सनातन के खिलाफ बोलेगा, उसे उसी भाषा में जवाब देंगे। राहुल गांधी के खिलाफ याचिका हो चुकी है खारिज सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ भी चंदौसी कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आरोप के मुताबिक, 15 जनवरी 2025 को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से है। याचिका दाखिल होने के करीब 10 महीने बाद 7 नवंबर 2025 को एडीजे एमपी-एमएलए कोर्ट की जज आरती फौजदार ने इस मामले को खारिज कर दिया था। सिमरन गुप्ता पर भी दर्ज है रंगदारी का मुकदमा 4 अक्टूबर को चंदौसी कोतवाली पुलिस ने मेंथा व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर सिमरन गुप्ता के खिलाफ रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User