श्रीराममन्दिर की दान व्यवस्था और पारदर्शी, सुगम और आधुनिक होगी:महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि रिपोर्ट और आवश्यकताओं के अनुसार करेंगे बदलाव

Nov 27, 2026 - 22:09
0
श्रीराममन्दिर की दान व्यवस्था और पारदर्शी, सुगम और आधुनिक होगी:महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि रिपोर्ट और आवश्यकताओं के अनुसार करेंगे बदलाव
राम मंदिर के दान प्रबंधन को और पारदर्शी, सुगम व आधुनिक बनाने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू हुई पहल शिरडी गई टीम की विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर प्रभावी होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में महाराष्ट्र गई टीम लौटने के बाद अध्ययन रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि की सहमति पर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप दान व्यवस्था में बदलाव होगा। ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाषचंद्र सिंह के अनुसार, सीईओ जितेंद्र मिश्र व सचिव जगदीश आफले के नेतृत्व में गई टीम ने शिरडी साईं मंदिर में दान प्रबंधन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया है। साथ ही वहां की धार्मिक, सामाजिक और सेवाभावी गतिविधियों के साथ सुरक्षा, स्वच्छता तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं भी देखी है। सोना-चांदी के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का भी अध्ययन किया टीम ने धनराशि गणना केंद्र में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, दान के वर्गीकरण, पंजीकरण और लेखांकन की प्रक्रियाओं को बारीकी से समझ कर सोना-चांदी के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का भी अध्ययन किया है। टीम अब रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसमें राम मंदिर में अपनाए जाने योग्य उपायों का उल्लेख होगा। सिक्कों की गणना के लिए मशीनों के उपयोग की संभावना भी व्यवस्थाओं का चयन अयोध्या की परिस्थितियों और मंदिर की आवश्यकताओं के अनुरूप होगा। सिक्कों की गणना के लिए मशीनों के उपयोग की संभावना भी देखी जाएगी। इन प्रयासों का उद्देश्य दान प्रबंधन की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाते हुए पारदर्शिता को और सुदृढ़ करना है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मन्दिर की दान प्रबन्धन व्यवस्था को और पारदर्शी, सुगम एवं आधुनिक बनाने को शिरडी के साईं मन्दिर गई न्यास की टीम वहाँ की व्यवस्थाओं का विस्तृत अध्ययन किया है। दानदाताओं के बैठने की सुविधा और सिक्कों की गणना को अधिक व्यवस्थित बनाने पर भी विचार टीम अब अध्ययन रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसमें श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर में अपनाये जा सकने वाले उपायों का उल्लेख होगा। व्यवस्थाओं का चयन अयोध्या की परिस्थितियों और मन्दिर की आवश्यकताओं के अनुसार किया जायेगा। दानदाताओं के बैठने की सुविधा और सिक्कों की गणना को अधिक व्यवस्थित बनाने पर भी विचार किया जायेगा। सिक्कों की गणना के लिये मशीनों के उपयोग की सम्भावना भी देखी जायेगी। इन प्रयासों का उद्देश्य दान प्रबन्धन की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाते हुए पारदर्शिता को और सुदृढ़ करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User