श्रावस्ती में ओवैसी की जनसभा स्थगित:रेड अलर्ट और खराब मौसम को देखते लिया फैसला, अब 4 अक्टूबर को राजापुर रानी में होगी
श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा क्षेत्र के राजापुर रानी में रविवार 27 सितंबर को शाम 4 बजे प्रस्तावित AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा स्थगित कर दी गई है। लगातार बारिश, तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया है। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने शनिवार रात वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। अब जनसभा 4 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे राजापुर रानी में उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी। शौकत अली बोले- सुरक्षा को देखते हुए बढ़ाई तारीख शौकत अली ने वीडियो संदेश में कहा कि लगातार बारिश, खराब मौसम और प्रशासन की ओर से जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जनसभा की तारीख आगे बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का स्थान और समय पहले की तरह ही रहेगा। मंच और बैरिकेडिंग समेत अधिकांश तैयारियां पूरी थीं हाल ही में AIMIM में शामिल हुए हाजी दद्दन खान ने भी वीडियो जारी कर जनसभा स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मंच, रास्ते और बैरिकेडिंग समेत अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारिश और तेज हवा के कारण लगाए गए बैनर-पोस्टर भी खराब हो गए। दद्दन खान ने कहा कि लगातार खराब मौसम को देखते हुए खुद और साथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया गया। बसपा से निष्कासन के बाद AIMIM में शामिल हुए थे दद्दन खान हाजी दद्दन खान को अगस्त में बसपा से निष्कासित किया गया था। इसके बाद उन्होंने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सितंबर में उनके पार्टी में शामिल होने के दौरान भिनगा में रोड शो को लेकर शौकत अली और दद्दन खान समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। 4 अक्टूबर को प्रस्तावित सभा पर नजर ओवैसी की यह सभा उत्तर प्रदेश में AIMIM की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच हो रही है। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, पार्टी ने सितंबर में श्रावस्ती में जनसभा का कार्यक्रम तय किया था। भिनगा विधानसभा सीट से हाजी दद्दन खान को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा भी है, लेकिन उन्हें प्रत्याशी घोषित किए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। 4 अक्टूबर की जनसभा में इस संबंध में घोषणा होती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)