अमरोहा में गैंगरेप के बाद प्रशासन अलर्ट:जिले के 100 से ज्यादा फार्म हाउस की होगी जांच, सट्टा किंग की जमीन भी रडार पर

Sep 27, 2026 - 09:54
0
अमरोहा में गैंगरेप के बाद प्रशासन अलर्ट:जिले के 100 से ज्यादा फार्म हाउस की होगी जांच, सट्टा किंग की जमीन भी रडार पर
अमरोहा के हसनपुर में 22 सितंबर की रात उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस पर हरियाणा की एक युवती से गैंगरेप हुआ। इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब जिले के सभी फार्म हाउसों की जांच की जाएगी। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि तहसील स्तर के अधिकारी फार्म हाउसों की जांच करेंगे। इसमें मालिक का नाम, जगह और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। जिले में हसनपुर, मंडी धनौरा और गजरौला में 100 से ज्यादा फार्म हाउस हैं। ज्यादातर गजरौला में गंगा किनारे खादर की जमीन पर बने हैं, जहां हरियाणा, दिल्ली समेत आसपास के लोग रहते हैं। गजरौला में ऑनलाइन सट्टा किंग रमेश चौरसिया की 3 हजार बीघा जमीन है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपए है। इस पर आयकर विभाग पहले भी छापेमारी कर चुका है। कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के भी यहां फार्म हाउस हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User