सीतापुर में भारी बारिश से सीएचसी में पानी भरा:सीतापुर में बारिश के बीच डीएम ने अस्पताल का लिया जायजा

Sep 27, 2026 - 08:33
0
सीतापुर में भारी बारिश से सीएचसी में पानी भरा:सीतापुर में बारिश के बीच डीएम ने अस्पताल का लिया जायजा
सीतापुर में लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार रात डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने रेउसा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। डीएम ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश और जलभराव के बीच अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से उपचार और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों और स्टाफ नर्स से मरीजों की संख्या, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था का भी फीडबैक लिया। डॉक्टरों को अस्पताल में मौजूद रहने के निर्देश डीएम ने चिकित्सकों और स्टाफ को लगातार अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी मरीज को इलाज में परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों की देखभाल और चिकित्सा व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था पर जोर लगातार बारिश और कई जगह आवागमन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए डीएम ने एसडीएम को अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए पर्याप्त खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा जैसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जल निकासी के बाद चौराहे का भी लिया जायजा डीएम ने संबंधित खंड विकास अधिकारी को सीएचसी परिसर में जलभराव और जल निकासी पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की निकासी के लिए जरूरी इंतजाम तत्काल कराने को कहा। इसके बाद डीएम ने रेउसा मुख्य चौराहे का भी निरीक्षण किया। यहां बारिश से बने हालात, जलभराव और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरत के मुताबिक कार्रवाई कर लोगों को राहत देने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User