स्कूली बस में टक्कर मारने वाला ट्रक ड्राइवर अरेस्ट:बोला- झपकी आ गई थी, टूर से लौट रहे 4 बच्चों की हुई थी मौत
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 24 नवम्बर की सुबह हुए भीषण बस हादसे के मामले में पुलिस ने फरार ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि ट्रक चलाते समय उसे नींद आ गई थी। इसी दौरान ट्रक स्कूली बस से टकरा गया। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 22 लोग घायल हुए थे। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कौशांबी के स्कूली बच्चे मथुरा और आगरा से पिकनिक मनाकर एक्सप्रेस-वे के रास्ते वापस लौट रहे थे। 24 नवम्बर की सुबह माइल स्टोन 209 पर पीछे से आ रहे आलू लदे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ट्रक संख्या RJ11GC4856 को छोड़कर उसका ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के दौरान ट्रक चालक उवैस पुत्र शाहबुद्दीन निवासी उटावर जिला पलवल (हरियाणा) को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। एसओ संजीव कुमार में बताया कि ट्रक ड्राइवर को एक्सप्रेस-वे पर ही माइल स्टोन 209 के पास से अरेस्ट किया है। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह पंजाब से ट्रक में आलू लादकर इस्लामपुर, बंगाल जा रहा था। रास्ते में उसे कब नींद आ गई, इसका पता नहीं चला। किलोमीटर संख्या 209 पर बस से टक्कर होने के बाद उसकी आंख खुली। इसके बाद वह ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया था। ठठिया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)