रमेशचंद्र अग्रवाल की 82वीं जयंती पर 'प्रेरणा उत्सव':देश के 200 शहरों में रक्तदान शिविर; लखनऊ में भास्कर कार्यालय में भी होगा आयोजन
दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय रमेशचंद्र अग्रवाल के 82वें जन्मदिवस सोमवार, 30 नवंबर को देशभर में 'प्रेरणा उत्सव' के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर भास्कर समूह सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के संकल्प के तहत देश के 200 शहरों में एक साथ विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा। इसी क्रम में यूपी की राजधानी लखनऊ में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गोमतीनगर स्थित बीबीडी विराज टावर के 8वें फ्लोर पर मौजूद दैनिक भास्कर डिजिटल के कार्यालय में आयोजित होगा। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। भास्कर समूह हर वर्ष अपने संस्थापक की जयंती पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान महादान अभियान चलाता है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। लखनऊ कार्यालय में आयोजित होने वाले इस शिविर में शहर के प्रबुद्धजनों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और भास्कर परिवार के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। दैनिक भास्कर समूह हर साल रमेश जी का जन्म दिवस ‘प्रेरणा उत्सव’ के रूप में मनाता है। इस मौके पर भास्कर समूह ने रमेशजी द्वारा समाज के हित में किए गए कार्यों और उनकी प्रेरणास्पद पहल को जारी रखते हुए कई कार्यक्रम करता है। भास्कर समूह ने प्रेरणा उत्सव के अवसर पर ऐसे साथियों को सम्मानित भी करता है, जिन्होंने रमेश जी के मूल्यों को जीवन में उतारा है। इन मूल्यों को अपने कार्य-व्यवहार में अपनाकर दूसरों को प्रेरणा दी है। रमेश जी के 6 महत्वपूर्ण मूल्य- सादगी, विनम्रता, लोगों से जुड़ाव, एनालिटिकल, व्यापार में वृद्धि, सादगी और ट्रेंडसेटर- दैनिक भास्कर की नींव हैं। इन मूल्यों को साकार करने के लिए 2018 में ‘प्रेरणा पुरस्कार’ की शुरुआत की गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)