सुल्तानपुर सड़क जाम केस में रिटायर्ड दरोगा का बयान दर्ज:कोर्ट में पूर्व MLC दीपक सिंह समेत 11 कांग्रेसियों के खिलाफ सुनवाई, 30 नवंबर अगली तारीख

Nov 27, 2026 - 18:54
0
सुल्तानपुर सड़क जाम केस में रिटायर्ड दरोगा का बयान दर्ज:कोर्ट में पूर्व MLC दीपक सिंह समेत 11 कांग्रेसियों के खिलाफ सुनवाई, 30 नवंबर अगली तारीख
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में शुक्रवार को पूर्व MLC दीपक सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समेत 11 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सड़क जाम और प्रदर्शन के मामले में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष के गवाह रिटायर्ड दरोगा ओम प्रकाश सिंह की गवाही दर्ज की गई। इसके बाद बचाव पक्ष के वकीलों ने उनसे जिरह की। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में यह सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक वैभव पाण्डेय के मुताबिक, मामला 9 अगस्त 2017 का है। उस दिन अगस्त क्रांति दिवस पर अमेठी के तत्कालीन कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज स्थित जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जामो तिराहे पर सड़क जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए थे। इससे यातायात बाधित हो गया था। घटना के बाद गौरीगंज थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने 27 नामजद और 100 अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद पूर्व MLC दीपक सिंह, प्रदीप सिंघल समेत 11 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही जारी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User