आगरा में नाबालिग पड़ोसी युवक ने किया रेप:घर में अकेली देख जबरन घुसा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र अंतर्गत पड़ोसी ने घर में अकेली नाबालिग किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग से रेप की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
एत्माद्दौला क्षेत्र में एक किशोरी घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला युवक जबरन घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के परिजन जब घर आए तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने बताया कि पड़ोसी युवक द्वारा नाबालिग से रेप की सूचना मिली। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)