महिला से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:हमीरपुर जिला अदालत ने 7 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

Nov 27, 2026 - 18:54
0
महिला से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:हमीरपुर जिला अदालत ने   7 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
हमीरपुर जिला न्यायाधीश रामप्यारे सरोज की अदालत ने शुक्रवार को महिला से दुष्कर्म के मामले में प्रमोद कुमार को दोषी ठहराया। अदालत ने उसे 10 साल के कठोर कारावास और 7 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला बिवार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला अपने मायके में रह रही थी। शिकायत के मुताबिक, 8 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 11 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का प्रमोद कुमार घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने 12 अप्रैल 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, घर में घुसने और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की। मेडिकल जांच समेत कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने घटना से जुड़े गवाह और साक्ष्य पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्रमोद कुमार को दोषी ठहराया। अदालत ने धारा 376 में 10 साल का कठोर कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माना सुनाया। धारा 450 में 3 साल का कारावास और 2 हजार रुपए जुर्माना लगाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User