ताजमहल में बंदरों के झुंड को लेकर अखिलेश का तंज:बोले- पर्यटन प्रभावित हुआ तो अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर

Nov 27, 2026 - 11:32
0
ताजमहल में बंदरों के झुंड का वीडियो सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने चिंता जताई कि अगर ताजमहल का पर्यटन प्रभावित हुआ तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा राज में दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल की दुर्दशा देखकर लग रहा है कि पर्यटन प्रभावित हुआ तो एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना कहीं एक बिलियन तक न गिर जाए। उन्होंने लिखा कि किसी गलत हाथ में उस्तरा देने से ऐसा ही होता है। दरअसल, गुरुवार को ताजमहल परिसर में बंदरों के झुंड के दो वीडियो सामने आए थे। इनमें दर्जनों बंदर ताजमहल के गार्डन में घूमते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो 45 सेकेंड और दूसरा 30 सेकेंड का है। 45 सेकेंड के वीडियो को गुरुवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में बंदरों का झुंड चमेली फर्श की ओर से गार्डन में जाता दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में बंदरों की मौजूदगी से ताजमहल परिसर का नजारा जंगल जैसा दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में पर्यटक गार्डन से चमेली फर्श की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए टिकट जांच की लाइन के पास रेलिंग पर भी कई बंदर बैठे नजर आ रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 30 सेकेंड के वीडियो को पुराना बताया है। अधिकारियों के अनुसार, इस वीडियो में गार्डन में मौजूदा सीजनल पौधे नहीं दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि जुलाई से अक्टूबर के बीच ताजमहल और उसके आसपास बंदरों के हमले में आधा दर्जन से अधिक पर्यटकों को काटने के मामले सामने आ चुके हैं। बंदरों की बढ़ती मौजूदगी से स्थानीय लोग और पर्यटक भी परेशान हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने बताया कि 30 सेकेंड वाला वीडियो पुराना है, जबकि दूसरे वीडियो की जांच कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User