लखनऊ में जुआ खेलते 17 लोग गिरफ्तार:8.51 लाख रुपए, 18 मोबाइल और ताश की 5 गड्डियां बरामद; केस दर्ज
लखनऊ के कैसरबाग इलाके में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाज सिनेमा रोड स्थित मॉडर्न एग्रो फॉरेस्ट्री दुकान के सामने पीली बिल्डिंग के दूसरे तल पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 8 लाख 51 हजार 630 रुपए नकद, 18 मोबाइल फोन और ताश की पांच गड्डियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीली बिल्डिंग में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। एसीपी कैसरबाग गौरव उपाध्याय भी सर्विलांस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। फड़ से मिले 8.41 लाख रुपए तलाशी के दौरान जुए की फड़ से 8 लाख 41 हजार 500 रुपए और चिटबंदी के 10 हजार 130 रुपए मिले। इसके अलावा तीन नई और दो पुरानी ताश की गड्डियां बरामद हुईं। 18 मोबाइल फोन में 17 स्मार्टफोन और एक कीपैड फोन शामिल है। कई इलाकों के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जफर निवासी कैसरबाग, अमित कुमार निवासी नरही, इरफान अहमद निवासी मौलवीगंज, राजकुमार यादव निवासी अहिल्याबाई नगर, राहुल शुक्ला निवासी एल्डिको, सौरभ सिंह चौहान निवासी ख्यालीगंज, मोहम्मद शारिक निवासी हसनगंज, अमिताभ कुमार शुक्ला निवासी बालागंज, मोहम्मद जावेद निवासी सुजानपुरा, मोहम्मद आरिफ निवासी आजाद नगर, विशाल जायसवाल निवासी तहसीनगंज, दीपक खत्री निवासी पीर जलील, नईमुद्दीन खान निवासी मशकगंज, हरपाल यादव निवासी अटारी माल, अरुण कुमार निवासी सजेती (कानपुर नगर), गौरव मिश्रा निवासी रस्तोगी नगर और गुरदीप सिंह निवासी आर्यनगर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कैसरबाग थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)