व्यापार मंडल गठन की मांग:पुरानी आलम होजरी मार्केट में व्यापार मंडल गठन की तैयारी, 112 में 103 दुकानदार साथ

Sep 28, 2026 - 09:30
0
व्यापार मंडल गठन की मांग:पुरानी आलम होजरी मार्केट में व्यापार मंडल गठन की तैयारी, 112 में 103 दुकानदार साथ
कानपुर के पुरानी आलम होजरी मार्केट के दुकानदारों ने बाजार की समस्याओं और व्यापारियों के हितों को मजबूती से उठाने के लिए व्यापार मंडल गठित किए जाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि संगठन के माध्यम से बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में लंबे समय से कई तरह की व्यापारिक और व्यवस्थागत समस्याएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में सभी दुकानदारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। दुकानदारों ने कहा कि व्यापार मंडल बनने से बाजार के विकास, व्यापारियों की सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने जल्द से जल्द व्यापार मंडल के गठन की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की है। होजरी दुकानदार अजहर ने बताया कि इस मार्केट में कुल 112 दुकानें हैं, जिनमें 103 दुकानों का समर्थन हमें प्राप्त है। जल्दी हम अपना व्यापार मंडल बनाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User