वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:नए पुलिस कमिश्नर बने IPS किरण एस, बंद मकान में लगी आग
नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए धर्मनगरी वाराणसी की कानून-व्यवस्था की कमान अब नए हाथों में सौंप दी है। वाराणसी के वर्तमान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है और उनके स्थान पर लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें- 1. वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर बने IPS किरण एस उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए धर्मनगरी वाराणसी की कानून-व्यवस्था की कमान अब नए हाथों में सौंप दी है। वाराणसी के वर्तमान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है और उनके स्थान पर लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. काशी में ‘रन फॉर KTS 5.0’ में दौड़े युवा, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह काशी-तमिल संगमम् 5.0 को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। संगमम् के तहत आयोजित ‘रन फॉर केटीएस 5.0’ में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में बंद मकान में लगी आग, 500 मीटर तक लगा जाम वाराणसी के नंदेसर के रिहायशी इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक बंद मकान में आग लग गई। मकान से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में 28 नवंबर को लगेगा विशेष लोक अदालत, वाहनों के चालान का निस्तारण होगा वाराणसी में वाहन चालानों के जुर्माने से परेशान वाहन स्वामियों और चालकों को राहत मिलने वाली है। जनपद न्यायालय में 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी। इसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे गए लंबित चालानों का निस्तारण कराया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर… 5. काशी में 4-दिसंबर से सजेगी कबीर के सुरों की महफिल कबीर के दोहे अब सिर्फ किताबों और बुजुर्गों की जुबान तक सीमित नहीं रहेंगे। आधुनिक संगीत, कठपुतली और नए अंदाज में कबीर की वाणी एक बार फिर काशी के युवाओं को अपनी ओर खींचेगी। पढ़ें पूरी खबर… 6. तमिलनाडु के सीएम विजय का वाराणसी में फूंका पुतला तमिलनाडु के मदुरई में कार्तिकेय दीपम (कार्तिक पूर्णिमा) पर दीप प्रज्वलन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब काशी तक पहुंच गया है। शुक्रवार को वाराणसी के प्रहलाद घाट क्षेत्र में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के खिलाफ प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर… 7.38 साल बाद कब्जे से मुक्त हुई ककरमत्ता पोखरी, 100 करोड़ की जमीन पर बनेगा पिकनिक स्पॉट वाराणसी के पारंपरिक जलस्रोतों को सहेजने और शहर को नए पर्यटन स्थल देने की दिशा में नगर निगम प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। बीएलडब्ल्यू (BLW) रोड स्थित ऐतिहासिक ककरमत्ता पोखरी जल्द ही शहर के एक प्रमुख पर्यटन केंद्र और आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में नजर आएगी। पढ़ें पूरी खबर… 8.वसंत कॉलेज में गलत प्रश्नपत्र बंटने से परीक्षा निरस्त, BHU प्रशासन ने लिया संज्ञान काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संबद्ध वसंत कॉलेज फॉर विमेन, राजघाट में शक्रवार को प्रश्नपत्र वितरण में गड़बड़ी के कारण राजनीतिक विज्ञान द्वितीय वर्ष की परीक्षा निरस्त करनी पड़ी। दोपहर 1:30 बजे होने वाली परीक्षा में छात्राओं को निर्धारित विषय के बजाय दूसरे विषय का प्रश्नपत्र बांट दिया गया। पढ़ें पूरी खबर.. 9. HIV नियंत्रण में वाराणसी प्रदेश में नंबर-1, सुरक्षित जिले का मिला दर्जा HIV नियंत्रण में वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) की ओर से जारी रैंकिंग में जिले को ‘सुरक्षित’ श्रेणी में रखा गया है। जिले में करीब 4,800 HIV पॉजिटिव मरीज है। इनमें 25 से 40 साल के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर… 10. BHU के डॉक्टर पहुंचे गांव, 10 विभागों ने दीं सेवाएं अस्पताल की सुविधाएं गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से BHU के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार को नरोत्तमपुर की ठाकुर बस्ती में निःशुल्क बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)