वाराणसी में बच्चों की मेहनत को प्रोत्साहन:बाबा जी की फ्री पाठशाला में मेधावी बच्चों को नगद पुरस्कार, स्टेशनरी भी बांटी
वाराणसी में बाबा जी की फ्री पाठशाला में बच्चों के शैक्षिक विकास और उत्साहवर्धन के लिए प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नैमिष धाम, सत्यनारायण मंदिर, नैमिषारण्य, सीतापुर के मुख्य समन्वयक मृगांक मोहन अग्निहोत्री ने बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। मेधावी विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर उनकी मेहनत और प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। मृगांक मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि अच्छे अंक हासिल करने के लिए नियमित अध्ययन और घर पर पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति जरूरी है। सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और अच्छी आदतों को जीवन में अपनाना चाहिए। पाठशाला के संचालक राजीव टण्डन ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। स्वच्छता और अच्छे संस्कार की दी सीख उन्होंने बच्चों से घर, विद्यालय और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का अनावश्यक उपयोग नहीं करने और पौधों की देखभाल करने की अपील की। साथ ही माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी। कार्यक्रम में योगाचार्य आलोक मिश्रा, सुरेंद्र दत्त पाण्डेय, अजय कुमार गांधी, विजय प्रताप सिंह, पिंकी सिंह और निशु मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन राजीव टण्डन ने किया। आरती टण्डन ने आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)