देवरिया में प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल तय:17 वर्ष बालक वर्ग के पहलवान अलग-अलग भार वर्गों में भिड़ेंगे

Sep 27, 2026 - 19:26
0
देवरिया में प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल तय:17 वर्ष बालक वर्ग के पहलवान अलग-अलग भार वर्गों में भिड़ेंगे
देवरिया के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता चल रही है। रविवार को तीसरे दिन 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों के मुकाबले हुए। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। 17 वर्ष बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। 55 किलोग्राम भार वर्ग में बरेली, वाराणसी, सैफई और गोरखपुर के पहलवानों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह 40, 51, 48, 92, 110, 71, 80 और 65 किलोग्राम भार वर्गों में भी कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र, माधव प्रसाद सिंह, कैप्टन हरिकेश सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव अरुणेंद्र राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया। व्यायाम शिक्षक प्रभात रंजन, मणि त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, शैलेंद्र कुमार सैनी, विपिन बिहारी, चंद्र यादव, अजीत कुमार पटेल व अन्य कर्मचारी आयोजन को सफल बनाने में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User