योगा टीचर की नौकरी का झांसा देकर 91 हजार हड़पे:10 महीने तक मुफ्त में काम भी कराया, पिता ने राठ कोतवाली में शिकायत की

Sep 27, 2026 - 15:34
0
योगा टीचर की नौकरी का झांसा देकर 91 हजार हड़पे:10 महीने तक मुफ्त में काम भी कराया, पिता ने राठ कोतवाली में शिकायत की
हमीरपुर के राठ में योगा टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 91 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उससे नौकरी के नाम पर रकम लेने के बाद 10 महीने तक बिना वेतन के काम कराया गया। वेतन और नौकरी के बारे में पूछने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अब रकम लौटाने से भी मना कर रहा है। पीड़िता के पिता ने रविवार को राठ कोतवाली में शिकायत दी है। सिकंदरपुरा इलाके के परशुराम ने बताया कि राठ नगर के अतरौलिया निवासी एक व्यक्ति ने उनकी बेटी अंजली को योगा टीचर की नौकरी दिलाने का लालच दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 91 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद अंजली से करीब 10 महीने तक काम कराया गया, लेकिन उसे वेतन नहीं दिया गया। नौकरी और वेतन के नाम पर टालमटोल का आरोप परशुराम के मुताबिक 10 महीने काम करने के बाद जब अंजली और उन्होंने वेतन तथा नौकरी को लेकर आरोपी से जानकारी मांगी तो वह लगातार टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी ने रकम वापस करने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। 20 सितंबर को भी दी थी शिकायत परशुराम ने बताया कि इस मामले में उन्होंने 20 सितंबर 2026 को भी राठ कोतवाली में शिकायत की थी। अब रविवार को दोबारा शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User