आगरा में बैंक हड़ताल से पहले आज बैंक खुले:कल से तीन दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल, 1 अक्टूबर को खुलेंगे
आगरा में सोमवार से शुरू होने वाली सरकारी बैंकों की तीन दिन की हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंक खुले हैं। ग्राहकों को हड़ताल के दौरान होने वाली परेशानी से बचाने के लिए रविवार को बैंकिंग कामकाज हो रहा है। पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जिले में इस दौरान करीब 450 सरकारी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी है। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं लगातार प्रभावित रहेंगी। हड़ताल के बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे। वेतन और पेंशन पर नहीं पड़ेगा असर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का राज्यकर्मियों के वेतन और पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कोषागार में वेतन के बिल पहुंच रहे हैं। 1 अक्टूबर को कर्मचारियों के खातों में वेतन भेज दिया जाएगा। इसी तरह पेंशनर्स के खातों में भी पेंशन की रकम पहुंच जाएगी। मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे ने बताया कि वेतन और पेंशन दोनों ऑनलाइन भेजे जाते हैं। इसलिए बैंक की तीन दिन की हड़ताल से इनके भुगतान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 30 सितंबर को अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी हड़ताल के दौरान ही 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग होगी। इसके चलते बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुलने से ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का मौका मिलेगा। 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल और अर्धवार्षिक क्लोजिंग के बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे। इसी दिन राज्यकर्मियों के वेतन और पेंशन की रकम भी खातों में पहुंचने की बात कही गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)