आगरा में दो दिन से लापता किसान का शव मिला:दो दिन से तलाश रहे थे घरवाले, हत्या की जताई आशंका

Nov 27, 2026 - 19:43
0
आगरा में दो दिन से लापता किसान का शव मिला:दो दिन से तलाश रहे थे घरवाले, हत्या की जताई आशंका
आगरा में दो दिन से लापता किसान का शव खेत पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। एसीपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मामला थाना सैंया क्षेत्र के लादूखेड़ा गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला लादूखेड़ा निवासी पुनीत त्यागी 25 नवंबर को अपने खेत पर फसल की रखवाली को आए थे। सुबह 5 बजे जब उनके भाई खेत पर पहुंचे तो पुनीत नहीं मिले। परिजनों ने मिलकर उनकी तलाश की। काफी देर खोजबीन के बाद जब उनका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 26 नवंबर को पुलिस चौकी और थाने भी गए। गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने को प्रार्थना पत्र दिया। शाम 5 बजे खेत पर मिला शव शुक्रवार शाम को पुनीत त्यागी का बेटा खेतों पर पहुंचा। उसने बताया कि खेत में गाय और कुछ कुत्ते दिखाई दिए। वो भागकर उस तरफ गए। वहां पर पिता का शव पड़ा हुआ था। बेटे ने फोन पर अन्य परिजनों को बुलाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई न करने का आरोप परिजनों का आरोप है कि 25 नंवबर को उन्होंने 112 पर कॉल कर पुनीत त्यागी के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद चौकी और थाने भी गए। मगर, पुलिस ने 24 घंटे में कोई कार्रवाई नहीं की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User