आगरा सुबह से छाए बादल, कई क्षेत्रों में निकली धूप:पिछले दिनों में बदले मौसम से हुई ठंडक, आज से बढ़ सकता है पारा

Sep 27, 2026 - 08:50
0
आगरा सुबह से छाए बादल, कई क्षेत्रों में निकली धूप:पिछले दिनों में बदले मौसम से हुई ठंडक, आज से बढ़ सकता है पारा
आगरा में दो दिन से बदले मौसम के बाद रविवार को धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, वहीं कई क्षेत्रों में बादलों के बीच धूप भी खिली है। शनिवार दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से उमस कम हुई और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। आज 31 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान IMD के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। मानसून में अब तक 513.9 मिमी बारिश आगरा में 1 जून से अब तक 513.9 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 522.8 मिमी मानी जाती है। इस तरह मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 8.9 मिमी कम बारिश हुई है। शनिवार दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से शहर में उमस से राहत मिली और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को आगरा का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और 29 सितंबर को 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोनों दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 30 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश के बाद अब तापमान बढ़ने के आसार पिछले दो दिनों में बादल और बारिश के कारण तापमान में राहत रही। अब धूप निकलने के साथ अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि सुबह के समय बादल छाए रहने और कई क्षेत्रों में धूप निकलने से मौसम फिलहाल मिला-जुला बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User