सुबह से छाए काले बादल, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंडक:प्रयागराज में अगले 12 घंटे में तेज बारिश की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
प्रयागराज में रविवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद चौथे दिन भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
तीन दिन की बारिश से 5 से 7 डिग्री गिरा तापमान लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रयागराज के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अचानक मौसम बदलने के बाद ठंडी हवाओं और बारिश से तापमान गिर गया है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम बदलने से वायरल फीवर के मरीज बढ़े अचानक मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के बाद लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण कई लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में भी वायरल और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है।' तेज हवा और बारिश से धान की फसल को नुकसान लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं का असर किसानों पर भी पड़ा है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर गिर गई है। बारिश का पानी गिर चुकी फसल में भरने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों के मुताबिक गंगापार और यमुनापार के कई इलाकों में धान की फसल को करीब 15 से 20 फीसदी तक नुकसान हुआ है। कई खेतों में पकी फसल पूरी तरह से जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के समय से ठीक पहले हुई बारिश और तेज हवाओं ने उनकी कई महीनों की मेहनत प्रभावित कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)