BSNL एक्सचेंज में घुसा पानी; ध्वस्त रहा मोबाइल नेटवर्क:देर रात तक पानी निकाला गया; अधिकारियों के सीयूजी भी नहीं लग रहे थे

Sep 27, 2026 - 08:50
0
BSNL एक्सचेंज में घुसा पानी; ध्वस्त रहा मोबाइल नेटवर्क:देर रात तक पानी निकाला गया; अधिकारियों के सीयूजी भी नहीं लग रहे थे
शनिवार की शाम हुई भारी बारिश के कारण चारो ओर अस्त-व्यस्त हालात हो गए। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का नेटवर्क भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया। सिविल लाइन स्थित BSNL एक्सचेंज में पानी भर जाने के कारण ऐसी स्थिति हुई थी। देर रात तक आला अधिकारी मौके पर रहे और पंपसेट लगाकर एक्सचेंज से पानी निकाला गया। सुबह से धीरे-धीरे नेटवर्क रिस्टोर हुआ। अधिकारियों के सीयूजी नंबर भी इसके चलते प्रभावित रहे। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच शनिवार को शाम 4 बजे से मूसलाधार बारिश हुई। एक घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक पानी बरसा। जिसके कारण पूरे शहर में पानी भर गया। बीएसएनएल का यह एक्सचेंज सिविल लाइन क्षेत्र में है। इस सड़क पर पानी नहीं लगता था लेकिन कल की बारिश के बाद यहां भी पानी लग गया। सड़क भरने के कारण पूरा एक्सचेंज परिसर में भी पानी भर गया। भवन के अंदर भी पानी चला गया, जिसके कारण नेटवर्क बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी अधिकतर अधिकारियों के सीयूजी नंबर BSNL के ही हैं। जिसके चलते उनके सीयूजी नंबर से नेटवर्क गायब हो गया। कोई फोन करता तो फोन नहीं मिल रहा था। कल भारी बारिश के कारण पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल था। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग सीयूजी पर फोन कर रहे थे। लेकिन कॉल नहीं लग रही थी। BSNL एक्सचेंज में पानी भरने की सूचना पर मौके पर मेयर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन एवं अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। पंपसेट लगाकर पानी को निकालने का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। रात 1 बजे तक चलता रहा पानी निकालने का काम पानी निकालने का काम रात 1 बजे तक चलता रहा। नगर निगम एवं आपदा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी वहां माौजूद रहे। पानी निकालने के बाद नेटवर्क बहाल करने की काम शुरु किया गया। सुबह से धीरे-धीरे नेटवर्क रिस्टोर किया गया। इसे पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लगने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User