मैनपुरी में स्मार्ट मीटर स्टोर इंचार्ज को लात-घूंसों से पीटा:21 हजार रुपए भी निकाले; CCTV में कैद हुई घटना, पीड़ित के पिता ने दी तहरीर

Nov 23, 2026 - 20:23
0
मैनपुरी में स्मार्ट मीटर स्टोर इंचार्ज को लात-घूंसों से पीटा:21 हजार रुपए भी निकाले; CCTV में कैद हुई घटना, पीड़ित के पिता ने दी तहरीर
मैनपुरी। स्मार्ट मीटर और केबल सहित अन्य सामग्री न मिलने से नाराज कंपनी के एक सुपरवाइजर ने साथियों के साथ मिलकर स्टोर इंचार्ज की पिटाई कर दी। आरोपियों ने स्टोर में घुसकर कर्मचारी को लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान मेज की रैक में रखे 21 हजार रुपए भी निकाल लिए। मारपीट की पूरी घटना स्टोर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। इसका फुटेज शाम करीब 5 बजे सामने आया। सामग्री नहीं मिलने पर दी थी धमकी मामला कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर परियोजना के स्टोर का है। आवास विकास कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा पंकज दिवाकर (धोबी) दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की स्मार्ट मीटर परियोजना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्टोर इंचार्ज है। आरोप है कि 21 नवंबर को करहल में तैनात कंपनी का सुपरवाइजर अभिषेक यादव स्मार्ट मीटर, केबल और अन्य सामग्री लेने स्टोर पहुंचा था। पंकज ने सामग्री उपलब्ध नहीं होने की बात कही तो वह नाराज हो गया। आरोप है कि उसने जातिसूचक गालियां दीं और देख लेने की धमकी देकर चला गया। फोन कर बुलाए 5-6 युवक, स्टोर में घुसकर पीटा जगदीश प्रसाद के मुताबिक, 23 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे अभिषेक यादव एक अन्य युवक के साथ दोबारा स्टोर पहुंचा। उसने फिर सामग्री मांगी। पंकज ने कंपनी से सामग्री उपलब्ध नहीं होने की बात कही तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद अभिषेक ने फोन कर 5-6 अन्य युवकों को बुला लिया। सभी स्टोर में घुस गए और पंकज के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। इसी दौरान मेज की रैक में रखे 21 हजार रुपए भी निकाल लिए। 112 पर दी सूचना, पुलिस मौके पर पहुंची पिता जगदीश का आरोप है कि मारपीट करने के बाद सभी आरोपी मौके से चले गए। घटना के बाद पंकज ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली आने की बात कहकर चली गई। जगदीश प्रसाद का कहना है कि मारपीट की पूरी घटना स्टोर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सुपरवाइजर समेत अज्ञात युवकों पर कार्रवाई की मांग पीड़ित के पिता ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर सुपरवाइजर अभिषेक यादव और उसके साथ आए 5-6 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और 21 हजार रुपए निकालने के आरोप लगाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User