भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- सीएम योगी पर टिप्पणी गलत:गाजीपुर में कृष्ण बिहारी राय ने कहा- मौलाना भारत के बजाय इस्लाम की बात करते हैं
गाजीपुर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने मौलाना जर्जिस अंसारी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- संवैधानिक पद पर बैठे सीएम के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। ऐसी बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कृष्ण बिहारी राय ने कहा- मौलाना तकरीर के दौरान भारत के बजाय इस्लाम की बात करते हैं। अगर किसी को 'लाशों का सौदागर' कहना है तो राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान गोली चलवाने वालों को कहा जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और शांति स्थापित करने वाले सीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। इटावा जिले के रहने वाले इस्लामिक वक्ता मौलाना जर्जिस अंसारी 20 नवंबर को बिहार के पूर्णिया जिले में एक तकरीर के दौरान सीएम योगी को 'लाशों का सौदागर' कहा था। उन्होंने को धर्म का चोला पहनने वाला गुंडा भी बताया था। सोमवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर भी राय ने कहा- अखिलेश जनता को झूठे वादे और लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। लोग 2012 से 2017 तक उनकी सरकार का कार्यकाल और कामकाज देख चुके हैं। सिराज और शमी के चयन पर बोले- प्रतिभा प्रथम, पंथ बाद में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के चयन को लेकर सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी पर भी कृष्ण बिहारी राय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- सिराज का चयन नहीं होने को धर्म से जोड़ना गलत सोच है। मोहम्मद शमी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर बात को मुसलमान के नजरिए से देखते हैं, जबकि भाजपा की सोच सबका साथ, सबका विकास की है। चयन का आधार प्रतिभा होनी चाहिए, धर्म नहीं। प्रतिभा प्रथम है और पंथ बाद में।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)