अम्बेडकरनगर में बुल्डोजर कांड में आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर:अब तक 10 आरोपी भेजे जा चुके जेल, 22 सितंबर को जेसीबी से ढहाए थे सरकारी कमरे

Sep 25, 2026 - 10:28
0
अम्बेडकरनगर में बुल्डोजर कांड में आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर:अब तक 10 आरोपी भेजे जा चुके जेल, 22 सितंबर को जेसीबी से ढहाए थे सरकारी कमरे
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में बुलडोजर कांड मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन पर 22 सितंबर की रात तीन जेसीबी लगाकर सड़क किनारे बने कमरे ढहाने का आरोप है। पुलिस अब इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी अन्य शामिल कई आरोपियों की तलाश की जा रही है।संगठित गिरोह बनाकर अपराध किया गया। इसलिए सभी पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी। घटना के बाद पुलिस ने 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में मिले सबूतों, पूछताछ और आरोपियों की भूमिका के आधार पर गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसे भी आरोपी बनाया जाएगा। दरअसल, 22 सितंबर की रात बरियावन बाजार में अचानक तीन जेसीबी पहुंची थीं। इनसे सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बने कमरों और दुकानों को ढहा दिया गया। रात में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के साथ जेसीबी और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच शुरू की। पुलिस अब सिर्फ यह नहीं देख रही कि किसने कमरे गिराए, बल्कि यह भी पता लगा रही है कि तीन जेसीबी किसने मंगाईं। साथ ही, इन्हें मौके तक कौन लाया, लोगों को किसने इकट्ठा किया और तोड़फोड़ की पूरी योजना किसने बनाई थी। इसी आधार पर पुलिस घटना के पीछे जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User