अयोध्या मंडल में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक:रमा सिंह बोलीं- नवविवाहिताओं को मतदाता बनाने के लिए घर-घर पहुंचें महिला कार्यकर्ता
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमा सिंह ने अयोध्या मंडल में निषाद राज चौराहा स्थित एक होटल में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता जोड़ो अभियान की समीक्षा की। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाने और घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया। विशेष रूप से नवविवाहित महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है
रमा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। महिला कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। नवविवाहिताओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की पहल करें। इसके लिए परिवारों से संपर्क कर उन्हें मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दें।
मौके पर प्रमिला यादव प्रदेश मंत्री मध्य प्रदेश, बसंती सिंह क्षेत्र उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अशोका द्विवेदी, एकता भटनागर, नीलम जायसवाल, बिंदु सिंह, चंदा सिंह, गीता शुक्ला, विजयलक्ष्मी पांडे, रंजन सागर शालिनी राजपाल, वर्षा सिंह, रूबी रावत, विजय लक्ष्मी सिंह, दया मिश्रा सहित बडी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)