जंगल में बेसुध मिले युवक की अस्पताल में मौत:जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, रामपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा

Nov 26, 2026 - 23:43
0
जंगल में बेसुध मिले युवक की अस्पताल में मौत:जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, रामपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा
रामपुर में भोट थाना क्षेत्र के पजावा गांव निवासी 29 वर्षीय पंकज की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर वह गांव के जंगल में बेसुध अवस्था में पड़े मिले थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रात करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह 10 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के भाई अंकुर ने गुरुवार रात करीब 10 बजे मोर्चरी में बताया कि दोपहर करीब 1 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उनका भाई जंगल में बेसुध पड़ा है। इसके बाद वह जंगल पहुंचे और पंकज को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई। अंकुर ने बताया कि वह कंबाइन चलाते हैं। उनके परिवार में तीन भाई थे। पंकज सबसे बड़े थे। अब परिवार में दो भाई अंकुर और अभिषेक हैं। पंकज मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पिता भी मजदूरी करते हैं। पंकज के परिवार में पत्नी सीमा, छह वर्षीय बेटा श्रेयांश और चार वर्षीय बेटी इरीशा हैं। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अचानक हुई इस घटना से मातम पसरा है। परिजन अभी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि पंकज ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया। उधर, भोट थाना प्रभारी अर्जुन त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर एक उपनिरीक्षक को गांव भेजा गया है। जिला अस्पताल से मिली रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। युवक के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User