कौशांबी में सड़क किनारे खड़ी DCM में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, खराबी आने पर ड्राइवर ने रोकी थी गाड़ी

Nov 26, 2026 - 18:13
0
कौशांबी में सड़क किनारे खड़ी DCM में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, खराबी आने पर ड्राइवर ने रोकी थी गाड़ी
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में गुरुवार को थाने के पास सड़क किनारे खड़ी DCM में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खराबी आने पर चालक ने सड़क किनारे खड़ी की थी गाड़ी जानकारी के मुताबिक, DCM कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। कोखराज थाने के पास वाहन में खराबी आने पर चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक के गाड़ी से उतरकर कुछ दूर जाने के बाद उसमें आग लग गई। लपटें उठती देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आग लगने के कारण का पता नहीं घटना कोखराज हाईवे पर जिला मुख्यालय मंझनपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। फिलहाल आग लगने का कारण और वाहन को हुए नुकसान का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User