पंजाब में एटा के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत:बेटी-दामाद के साथ फतेहाबाद गए थे; रिश्तेदारों ने जमीन-मकान के लिए हत्या का आरोप लगाया

Nov 26, 2026 - 18:13
0
पंजाब में एटा के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत:बेटी-दामाद के साथ फतेहाबाद गए थे; रिश्तेदारों ने जमीन-मकान के लिए हत्या का आरोप लगाया
एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्सारी गांव के 70 वर्षीय रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिपाल की पंजाब के फतेहाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उनका शव एटा लेकर आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिश्तेदारों ने जमीन और मकान के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, हरिपाल पुत्र बुधपाल सिंह 23 नवंबर को अपनी बेटी ज्योति और दामाद बबलू के साथ फतेहाबाद गए थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। बबलू के मुताबिक, वे हरिपाल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिपाल के समधी रामविलास ने कहा कि उन्हें शव सौंपा गया है। उन्होंने जमीन और मकान के लिए कुछ किए जाने की आशंका जताई। वे शव का पोस्टमार्टम कराने एटा आए थे। एसआई मनीष बालियान ने बताया कि हरिपाल पेंशनर थे और दामाद के साथ पंजाब गए थे। उनकी मौत के बाद शव गांव पहुंचा तो पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User