बांदा में 20 इंस्पेक्टर-दारोगाओं के ट्रांसफर:थानों के साथ पुलिस कार्यालय की शाखाओं में भी सौंपी नई जिम्मेदारी
बांदा में एसपी पलाश बंसल ने जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण सूची में 20 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें पुलिस लाइंस में तैनात पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालय की शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मीडिया सेल ने शुक्रवार शाम 7:21 बजे इसकी जानकारी दी। इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी स्थानांतरण के तहत निरीक्षक जयशंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। निरीक्षक शिवआसरे को आईजीआरएस सेल का प्रभारी बनाया गया है। संगम लाल प्रजापति को थाना नरैनी, राजेंद्र कुमार को थाना विसंडा और आशुतोष तिवारी को थाना कमासिन में अपर निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। निशिकांत प्रधान को भी थाना विसंडा में अपर निरीक्षक बनाया गया है। राधेश्याम वर्मा को एसजेपीयू, विनोद कुमार सिंह को सम्मन सेल, बृजेश कुमार यादव को न्यायालय सुरक्षा और आशुतोष कुमार सिंह को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बृजमोहन सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानों और कार्यालय की शाखाओं में भी बदलाव योगेश तिवारी को थाना अतर्रा में अपर निरीक्षक और पंधारी सरोज को कोतवाली नगर में अपर निरीक्षक बनाया गया है। जुल्फकार अली को रिट सेल, राजकुमार वर्मा को अपराध शाखा, उपेंद्र नाथ राय को डीसीआरबी और श्रीप्रकाश यादव को मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महिला उपनिरीक्षक मोनी निषाद को महिला सहायता प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केंद्र और रानी लक्ष्मीबाई से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक दिनेशराम माथुर को रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कृष्ण कुमार त्रिपाठी को थाना बिसंडा भेजा गया है। एसपी के इस फेरबदल से पुलिस लाइंस में तैनात पुलिसकर्मियों को थानों और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारी मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)