पिता-भतीजे की हत्या के मामले में 4 दोषियों को उम्रकैद:कौशांबी में 1995 में मारी थी गोली, प्रत्येक दोषी पर 55 हजार रुपए का जुर्माना
कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में 31 साल पहले पिता और भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को सुनाए गए फैसले में कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 55-55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला आया। 9 अप्रैल 1995 को हुई थी दोहरी हत्या मामला 9 अप्रैल 1995 का है। शिकायतकर्ता शारदा प्रसाद ने सैनी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके पिता और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना पूरी होने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इन चार दोषियों को सुनाई गई सजा 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष ने मामले की लगातार पैरवी की। गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा पाने वालों में चन्द्रभान पुत्र ब्रजलाल और लल्लन उर्फ चन्द्रप्रकाश पुत्र ब्रजराज निवासी इटेलीपुर, थाना सैनी शामिल हैं। वहीं, ब्रम्हादीन पुत्र नारायण प्रसाद और प्रताप सिंह पुत्र शिवसिंह निवासी ऐमापुर, थाना सैनी को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। प्रत्येक दोषी पर 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पैरवी में इनकी रही अहम भूमिका मामले में अभियोजक संजय मिश्रा, विवेचक निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद शुक्ला और पैरवी करने वाले कांस्टेबल धर्मेन्द्र की अहम भूमिका रही। पुलिस और अभियोजन पक्ष की पैरवी के आधार पर करीब तीन दशक पुराने मामले में दोषियों को सजा दिलाई जा सकी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)