सहारनपुर में 50 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेंगे टैबलेट:1 दिसंबर को रिमाउंट डिपो ग्राउंड में होगा कार्यक्रम, सीएम योगी के आने की संभावना

Nov 27, 2026 - 20:33
0
सहारनपुर में 50 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेंगे टैबलेट:1 दिसंबर को रिमाउंट डिपो ग्राउंड में होगा कार्यक्रम, सीएम योगी के आने की संभावना
सहारनपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 1 दिसंबर को 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे जाएंगे। रिमाउंट डिपो ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में सहारनपुर के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार शाम 4 बजे डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पहुंचे। उन्होंने मंच, पंडाल, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग, यातायात, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी काम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के बैठने के लिए 72 ब्लॉक, 7 जगह पार्किंग कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों के बैठने के लिए 72 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए सात स्थान तय किए गए हैं। डीएम ने कहा कि तीनों जिलों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी आएंगे। उनके आने-जाने, बैठने, खानपान और सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जाए। बसों के लिए अलग रास्ते तय करने और विद्यार्थियों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। डीएम ने हर तीन से चार ब्लॉक के बीच एक डॉक्टर तैनात करने को कहा। साथ ही पर्याप्त एंबुलेंस और चिकित्सा टीमों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। महिला और पुरुष मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, जलपान, खानपान और रास्ता बताने वाले संकेतक लगाने को भी कहा। बिजली की सुरक्षा और आपातकालीन निकास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पास के बिना प्रतिबंधित क्षेत्र में एंट्री नहीं एसएसपी अभिनंदन ने कहा कि कार्यक्रम में 50 हजार विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोग भी पहुंच सकते हैं। ऐसे में प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग और रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अधिकृत पास के बिना प्रतिबंधित स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखेगी। सीडीओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 50 हजार टैबलेट वितरण के लिए 72 ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन लवी त्रिपाठी, नगर आयुक्त शिपू गिरि, एसपी सिटी व्योम बिंदल और सीएमओ डॉ. शेर सिंह कक्कड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User