बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर शिक्षक सस्पेंड:बीएसए ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट, SDM का आदेश भी नहीं माना
देवरिया में बीएलओ की ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया। बार-बार निर्देश के बाद भी कार्यभार नहीं संभालने और आदेशों का पालन नहीं करने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को यह कार्रवाई की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य के निलंबन आदेश के मुताबिक, बनकटा विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इंगुरी बाजार में तैनात सहायक अध्यापक काशीनाथ पाण्डेय की ड्यूटी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में लगाई गई थी। उन्होंने तय समय तक बीएलओ का कार्यभार नहीं संभाला।
खंड शिक्षा अधिकारी बनकटा ने शिक्षक को कई बार मौखिक निर्देश दिए, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। उपजिलाधिकारी भाटपाररानी ने भी उन्हें बीएलओ की ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कार्यभार नहीं संभालने पर बीएसए ने कार्रवाई की।
बीएसए ने काशीनाथ पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र बनकटा से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच के लिए विकास क्षेत्र भाटपाररानी के खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)