रेप के दोषी हिस्ट्रीशीटर को 10 साल की सजा:3 साल बाद आया फैसला, गवाही रोकने के लिए घर में घुसकर की थी फायरिंग
देवरिया में महिला से दुष्कर्म के मामले में हिस्ट्रीशीटर धनंजय पाल को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगन्नाथ की अदालत ने उस पर 13,250 रुपए का जुर्माना भी लगाया। 2023 में महिला से किया था दुष्कर्म सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ 24 अगस्त 2023 को दुष्कर्म हुआ था। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गांव के ही धनंजय पाल के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। पीड़िता के घर में घुसकर की थी फायरिंग मुकदमे की सुनवाई के दौरान 21 नवंबर 2025 को धनंजय पाल पीड़िता के घर में घुसा। उसने उसे गवाही नहीं देने की धमकी दी और फायरिंग की। इसके बावजूद मुकदमे की सुनवाई जारी रही। 10 साल का कठोर कारावास दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पेश किए गए साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने धनंजय पाल को दोषी ठहराया। गुरुवार को उसे 10 साल के कठोर कारावास और 13,250 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। फैसले के बाद उसे अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)