शाहजहांपुर में दो दिन की बारिश से धान की-फसल बर्बाद:तैयार फसल जमीन पर बिछी, किसान मुआवजे की मांग कर रहे; डीएम ने सर्वे के निर्देश दिए
शाहजहांपुर में पिछले दो दिन से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। पुवायां, मिर्जापुर और तिलहर ब्लॉक से फसल खराब होने के वीडियो सामने आए हैं। कई किसानों की तैयार फसल जमीन पर बिछ गई है। पुवायां के विजय वर्मा और मिर्जापुर के सुरेश चंद्र जैसे किसानों ने बताया कि उनकी धान की फसल पूरी तरह तैयार थी, लेकिन बारिश और हवा से सब बर्बाद हो गया। राम सहाय जैसे किसानों ने कर्ज लेकर फसल तैयार की थी। किसानों ने बताया कि उनके खेतों में पानी भर गया है। धान की फसल के उपर बारिश का भरा पानी दिख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कि अगर अभी बारिश रूक जाती है और धूप खिल जाए तो फसल बच सकती है। किसानो ने बताया कि इस फसल को तैयार करने में लंबा समय लगता है। जब इसको बेचते हैं तब परिवार की जरूरते पूरी करते हैं। लेकिन इस बार सब बर्बाद हो गया। उन्होंने मांग की है कि बर्बाद फसल का ठीक तरह से सर्वे किया जाए। ताकि जितना नुकसान हुआ है उतना मुआवजा मिल जाए। किसानों ने सरकार से बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग की है। इस पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 24 घंटे के अंदर खराब हुई फसल का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड किया जाए और तत्काल मुआवजा दिया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)