भाजपा ने हरदोई में 24सदस्यीय आईटी सेल टीम घोषित की:प्रद्युम्न आनंद मिश्रा जिला संयोजक बने, अभिषेक और हर्ष को सह संयोजक की जिम्मेदारी

Nov 26, 2026 - 22:20
0
भाजपा ने हरदोई में 24सदस्यीय आईटी सेल टीम घोषित की:प्रद्युम्न आनंद मिश्रा जिला संयोजक बने, अभिषेक और हर्ष को सह संयोजक की जिम्मेदारी
हरदोई जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने गुरुवार रात 8:51 बजे जिला आईटी सेल की सूची साझा की। प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बनी 24 सदस्यीय टीम में प्रद्युम्न आनंद मिश्रा को जिला संयोजक बनाया गया है। अभिषेक सिंह चंदेल और हर्ष सविता जिला सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है। सूची में सार्थक गुप्ता, रजवंत सिंह, ज्ञानू शुक्ला, गोपेश गुप्ता और चेतन मिश्रा को जिला स्तर पर सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं विधानसभा स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सवायजपुर विधानसभा से संयोजक राघवेन्द्र सिंह व सह-संयोजक शिवम शुक्ला, शाहाबाद से संयोजक आदित्य तिवारी व सह-संयोजक सुरजीत सिंह, हरदोई से संयोजक आयुष अवस्थी व सह-संयोजक शुभम शर्मा, गोपामऊ से संयोजक जयदीप राठौर व सह-संयोजक धीरज गुप्ता, साण्डी से संयोजक राजन तिवारी व सह-संयोजक सुधांशु सिंह, बिलग्राम-मल्लावां से संयोजक आयुष कुशवाहा व सह-संयोजक अभय सिंह, बालामऊ से संयोजक सौरभ शुक्ला व सह-संयोजक विनय वर्मा तथा सण्डीला से संयोजक दीपक गुप्ता व सह-संयोजक कृष्णमोहन त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि आईटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User